जिला सोलंन में बद्दी के भटोली कला में प्रवासी मजदूर का मर्डर

--Advertisement--

यूपी के बांदा के रहने वाले प्रवासी श्रमिक की बद्दी में हत्या, पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में 

सोलन – रजनीश ठाकुर

भटोली कलां में एक प्रवासी कामगार की सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी है। मृतक व्यक्ति यूपी के बदाऊं जिले के अतेरह तहसील के आंशु गांव का रहने वाला था। सूचना मिलते ही एसपी ईलमा अफरोज ने भी घटना स्थल को दौरा किया है।

मृतक के चचेरे भाई राजानाती ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई कमलेश कुमार, संदीप, सोनू व दलीप कुमार के साथ भटोली कला में किराये के कमरा में रहते है तथा ये सभी भटोली कला में प्राईवेट कम्पनी में काम करते है और सभी की अलग-2 शिफटों में डियूटी है।

शनिवार शाम के समय कमलेश कुमार का सुरेन्द्र कुमार के साथ शराब पीने के दौरान और शराब लाने को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। जिन्हे शिकायतकर्ता, संदीप व राजू प्रसाद ने छुड़ाया था। रविवार को सुबह जब वह कम्पनी से अपनी डियूटी करके वापिस आया तो कमरा में कमलेश को मौजूद नहीं पाया। जिस पर उसने आसपास कमलेश को ढूंढा तो किराये के मकान के सामने खुले खेत में कमलेश को खून से लथपथ अवस्था में मृत पाया।

शिकायतकर्ता ने शक जाहिर किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमलेश को ईंट, व डंडे से मारपीट करके हत्या की है। जिस पर पुलिस की ओर से अभियोग पंजीकृत करके आरोपियों की तलाश आरम्भ कर दी है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल

एएसपी अशोक वर्मा में मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। फोरेसिंग टीम में भी मौके पर पहुंच कर आवश्यक सुबूत जुटाए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...