उपचुनाव के लिए BJP के बाद कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट

--Advertisement--

हिमाचल के तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड के दो विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस पार्टी ने उतारे उम्मीदवार

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के 3 और उत्तराखंड के 2 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा, उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा सीट से लखपत बुटोला, मंगलुर से काजी निजामुद्दीन के नाम का ऐलान किया है। हालांकि हिमाचल की देहरा सीट पर अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान पार्टी की तरफ से नहीं किया गया है।

बता दें कि उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जून है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने वाले तीनों निर्दलीय विधायकों को हिमाचल की तीनों सीटों पर उम्मीदवार बनाया है। देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से केएल ठाकुर को टिकट दिया है।

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में ये तीनों सीटें निर्दलीय विधायकों के खाते में ही थी। हालांकि निर्दलीय विधायक सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को सपोर्ट कर रहे थे। इसी साल 27 फरवरी को राज्यसभा की एक सीट पर हुए चुनाव में तीनों विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया और फिर विधानसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।

वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजे से ठीक एक दिन पहले उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया। तीनों विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को रिजल्ट सामने आएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...