हिमाचल प्रदेश में इंडो-तिब्बत बॉर्डर के पास चीनी नागरिक पत्नी के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से बड़ी खबर है। यहां पर हिमाचल प्रदेश से इंडो-तिब्बत बॉर्डर से सटे इलाके से एक चीनी शख्स को गिरफ्तार किया गया है। चीनी नागरिक के साथ एक भारतीय महिला भी थी, जिसे भी पुलिस ने अरेस्ट किया है। किन्नौर पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, किन्नौर जिले की सुमदो पुलिस चेक पोस्ट का यह मामला है। चीनी नागरिक को बिना इनर लाइन परमिट के पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि युवक चीन का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी महाराष्ट्र से है। युवक की पहचान 35 साल के चीनी गुओ युडोंग के तौर पर हुई है।

दोनों के पास वीजा, सहित शादी के दस्तावेज तो थे, लेकिन सीमांत क्षेत्र किन्नौर के प्रवेश के लिए अंतराष्ट्रीय इनर लाइन का परमिट नहीं था। पुलिस ने इनर लाइन परमिट के वायलेशन को लेकर पूह पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

किन्नौर पुलिस के डीएसपी नवीन जल्टा ने मामले की पुष्टि तो की लेकिन ज्यादा बताने से इंकार कर दिया। डीएसपी ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और इसलिए इस पर ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...