चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पांच दिन में होगा बहाल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर पांच दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। बताते चले कि चंबा जिले के अंतर्गत पड़ने वाले जनजातीय क्षेत्र पांगी के बैरागढ़-साच-पास-किलाड़ मार्ग पर लोक निर्माण विभाग हर वर्ष पांगी घाटी को जोड़ने वाले करीब 67 किलोमीटर तक सड़क में किलोमीटरों के हिसाब से पड़ी बर्फ को हटाता है।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार अभी तक 65 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाई जा चुकी है। अब मार्ग से 2 किलोमीटर बर्फ हटाना शेष है। मार्ग बहाल होते ही जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 650 से 700 किलोमीटर का सफर कर वाया जम्मू-कश्मीर, मनाली या पंजाब होकर चंबा नहीं आना पड़ेगा।

अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार के बोल

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने कहा जानकारी देते हुए बताया कि समुद्र तल से 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग बहाल करने के लिए विभागीय टीमें और मशीनरी जुटी है। महज 2 किमी मार्ग से बर्फ हटाना शेष है और पांच दिन में मार्ग को बहाल करने का लक्ष्य रखा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...