शरण कॉलेज में साप्ताहिक योग शिविर का समापन

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी ( काँगड़ा ) में बी0 एड चतुर्थ सत्र की छात्राओं के लिए योगा दा आर्ट ऑफ अवेकनिंग (अंडरस्टेंडिंग दा सेल्फ) विषय के अंतर्गत योगा प्रशिक्षक मिस्टर अभिषेक और असिस्टेंट प्रोफेसर मिस किरण के सौजन्य से साप्ताहिक योग शिविर लगाया गया। जिसका समापन शनिवार को विभिन्न प्रकार के योगासन से हुआ।

कार्यकम की शुरुआत ॐ मंत्र से हुई। जिसमें सभी ने अपनी भागीदारी दी। योग शिविर के दौरान प्रशिक्षु छात्राओं को ध्यान अवस्था व शरीर शुद्धिकरण से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने समझाया कि मन की वृत्तियों रूप, रस, गंध, स्पर्श और ध्वनि के लोभ में दौड़ने को रोकना ही योग कहते हैं।

योग वो पुरातन पथ है जो व्यक्ति को अँधेरे से प्रकाश में लाता है। योग हमारे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, संवेगात्मक, नैतिक तथा आध्यात्मिक विकास में सहायता करता है। उन्होंने ध्यान के लिए लगाए जाने वाले आसन जैसे पद्मासन, स्वास्तिक आसन, योगमुद्रा, गौमुखासन, धनुरासन, चक्रासन के बारे में भी जानकारी दी।

शिविर के अंतिम दिन कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी ने छात्राओं को योग शिक्षा देने के लिए योग प्रशिक्षक मिस्टर अभिषेक को स्मृति चिह्न देकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डा सुमन शर्मा सहित बीएड चतुर्थ वर्ष की प्रशिक्षु छात्राएं व अध्यापक वर्ग मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...