लोक सभा चुनाव 2024: विभव कुमार गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल से मारपीट का है आरोप

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके सिविल लाइइन पुलिस स्टेशन लेकर गई है। पुलिस ने विभव कुमार को सीएम आवास से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि 13 मई को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट की घटना सामने आई थी। स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में FIR दर्ज करवाकर कोर्ट के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाते हुए विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

केस दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस विभव की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अब जाकर पुलिस ने सीएम आवास से विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...