नगरोटा सूरियां: सुकनाड़ा में एक घर से पुलिस ने पकड़ी दस पेटी अबैध शराब

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – निशा ठाकुर 

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के अबैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को भी नगरोटा सूरियां में अबैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है।

इसी अभियान में नगरोटा सूरियां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नजदीकी पंचायत सुकनाड़ा निवासी बलबिंद्र सिंह पुत्र केहर सिंह के घर पर छापा मार कर 120 बोतल देसी ब्रांड शराब बरामद की। जिसमें 60 बोतल देसी ब्रांड वीआरवी संतरा व 60 बोतल देसी शराब ऊना नम्बर वन बरामद की।

बता दें कि इससे पहले 14 मई को नगरोटा सूरियां में एक घर से 92 पेटी अंग्रेजी ब्रांड की अबैध शराब पकड़ी गई थी।

एसपी अशोक रत्न के बोल 

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को अबैध शराब बारे गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए औचक छापा मारा और सुकनाड़ा गांव में 31 वर्षीय अभियुक्त बलबिंद्र सिंह के घर से 10 पेटी जिसमे 120 बोतल देसी ब्रांड अबैध शराब बरामद की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत आगामी कानूनी करवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे सहित अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ़ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी करवाई अमल में लाई जाएगी। ग्रामीणों ने पुलिस की इस करवाई के लिए सराहना की है।

इस महीने कहां कितनी अबैध शराब पकड़ी गई

◆6 मई को भरमाड़ में एक गौशाला से 14 पेटी शराब

◆08 मई को छतड़ी में एक घर से 21 पेटी शराब

◆14 मई को नगरोटा सूरियां में एक घर से 92 पेटी शराब

◆17 मई को सुकनाड़ा में एक घर से 10 पेटी शराब

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...