चम्बा – भूषण गुरुंग
चम्बा – खजियार मार्ग पर वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान संरक्षित वन्य जीव मॉनिटर लिजर्ड के चार हथाजोडी सहित बाहरी राज्य के दो लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है। वन विभाग की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ आरंभ कर दी है। आरोपियों को रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खजियार मार्ग पर गेट के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाहरी राज्यों के दो लोगों को पूछताछ के लिए रोका गया। वन विभाग की टीम को इनकी गतिविधियां संदिग्ध देखने पर शक के आधार पर तलाशी ली गई।
इस दौरान दोनों के पास से मॉनिटर लिजर्ड के चार हथाजोडी बरामद हुए। इसे स्थानीय भाषा में घऊ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसे घर में दबाने से सुख समृद्धि आती है।

डीएफओ हेडक्वार्टर कृतज्ञ कुमार के बोल
उधर, डीएफओ हेडक्वार्टर कृतज्ञ कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मॉनिटर लिजर्ड सुरक्षित वन्य प्राणी की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

