विक्रमादित्य सिंह बोले, केवल वोट बटोरने की राजनीति करती है भाजपा, कंगना और जयराम पर साधा निशाना

--Advertisement--

शिमला/कुल्लू – हिमखबर डेस्क

मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि रामपुर, लुहरी  क्षेत्र में विधुत परियोजनाओं से प्रभावित सभी लोगों के पुनर्वास व हितों की पूरी रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद वह रामपुर में मैडिकल कॉलेज को खोलना,आनी की जलोड़ी जोत में टनल निर्माण के कार्य में तेजी लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।

जलोड़ी टनल के सर्वे के लिये उनकी सरकार ने 20 करोड़ रखे है। इसके अतिरिक्त भुबु जोत में भी टनल का निर्माण किया जाएगा जिससे आनी  क्षेत्र में पर्यटन विकास को तेज किया जा सकें और यहां बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। निरमंड के बागा सराण को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। दलाश में पोली टेक्निकल कॉलेज भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के व्यपारियो की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।

आज आनी विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान में विक्रमादित्य सिंह ने लोगों से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनके निवास स्थान रामपुर के साथ लगता है और यहां से उनके पारिवारिक रिश्ते है। उन्होंने कहा कि  वह इस क्षेत्र की समस्याओं को भली भांति जानते है उन्हें दूर करने ज हरसंभव प्रयास किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय इस क्षेत्र में भवनों व सड़को को बहुत नुकसान हुआ प्रदेश सरकार ने सभी प्रभावित लोगों की पूरी मदद की। उन्होंने कहा कि गत 15 माह में लोक निर्माण विभाग ने  सड़कों के निर्माण, सुधार पर 3500 करोड़ खर्च किये। उन्होंने कहा कि आपदा में जिन लोगों के घर पूरी तरह नष्ट हुए उन्हें 7 लाख का मुआवजा दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार ने आपदा राहत मेनुयल में संशोधित कर राहत राशि को बढ़ाया है।

विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह केवल वोट बटोरने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंहगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर कोई बात नही करती। उन्होंने कहा कि 15 माह के छोटे से कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने अपनी 10 गारंटियों में से 5 को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोई भी खतरा नही है यह पूरी तरह मजबूत है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

विक्रमादित्य सिंह कहा कि मण्डी से भाजपा की प्रत्याशी आजकल यहां घूमने और शूटिंग पर आई है जो 4 जून के बाद अपनी नगरी मुबंई वापिस लौट जाएगी। उन्होंने कहा कि वह अपने भाषणों में स्वतंत्रता सेनानियों का यह कह कर अपमान कर रही है कि देश को आजादी 2014 में मिली। उन्होंने कहा कि जिसे देश के इतिहास की कोई जानकारी ही न हो वह कही का भी नेतृत्व करने योग्य नही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश के लोगों को बताना होगा कि भाजपा नेआपदा के समय सरकार को विधानसभा के अंदर सहयोग क्यों नही दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने हिमाचल के हितों को पूरी तरह अनदेखा किया  है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात

हिमख़बर डेस्क  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को...

हारचक्कियां में खुला टैक्सी यूनियन का ब्रांच ऑफिस

लपियाना में देवभूमि मां बगलामुखी टैक्सी मैक्सी यूनियन की...

“हिमाचल को 1500 करोड़ देने के लिए PM मोदी का आभार, लेकिन नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ”

शिमला - नितिश पठानियां पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से...