बिग ब्रेकिंग: पालमपुर बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े युवती के सिर पर किया दराट से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिला के पालमपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पालमपुर बस स्टैंड के पास एक युवक ने युवती पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया।

युवक ने तेजधार हथियार (दराट) से युवती के सिर पर कई वार किए। बताया जा रहा है कि युवती की चार उंगलियां कटी हैं और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी युवक ने युवती पर 9 से 10 बार दराट से हमला किया।

आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक मस्सल का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, युवक ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया इसका कारणअभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गंभीर रूप से घायल युवती को नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां से उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार युवती पालमपुर से बस स्टैंड की ओर जा रही थी।

इस दौरान जब वह बस स्टैंड के कमर्शियल काम्पलैक्स की सीढ़ियां उतर रही थी तभी अचानक युवक ने उस पर हमला कर दिया।

आसपास के लोगों ने जैसे ही ये मंजर देखा तो कुछ लोग आगे आए और युवक को दबोच लिया। पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने तत्काल हमलावर युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...