पुलिस व परिवहन निगम के कर्मियों को EDC व पोस्टल बैलेट पेपर से मिलेगी मतदान की सुविधा

--Advertisement--

चंबा, 20 अप्रैल – भूषण गुरुंग

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस तथा राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ईडीसी तथा पोस्टल बैलेट पेपर  के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर आज उनके कार्यालय कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया।

मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी कर्मियों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तैनात कर्मियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) तथा दूसरे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि ईडीसी के लिए 12 ए फॉर्म भरना होगा तथा पोस्ट बैलेट पेपर प्राप्त करने के लिए 12 नंबर फॉर्म आवश्यक रहेगा। विभागीय नोडल अधिकारी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को सूची प्रेषित करेंगे।

उन्होंने बताया कि ईडीसी के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी संबंधित मतदान केंद्र में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करने के लिए चुनाव पूर्वाभ्यास के दौरान संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

इसी तरह पोस्ट बेल्ट पेपर के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा भी  अलग से एक विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि विभागीय नोडल अधिकारी उपमंडल स्तर पर भी सहायक नोडल अधिकारी तैनात करेंगे, ताकि ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को मतदान की सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने संबंधित  नोडल अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मियों से ईडीसी तथा पोस्ट बैलट पेपर के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने  को निर्देशित किया।

ये रहे उपस्थित

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र चौधरी, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सुरजीत धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम शुगल सिंह, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा  उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...