सुहीमांता मेले का समापन 

--Advertisement--

सुहीमांता मेले का समापन 

चम्बा – भूषण गूरूंग 

तीन दिनों तक चलने वाला सुहीमांता का मेला कल देर सांय समाप्त हो गया और सांय के समय ही सुहीमांता को उनके निवास पिंक पैलेस चंबा लाया गया।

आपको बता दे कि यह मेला रानी सुनेयना के उस बलिदान को समर्पित करता है जिसमे महारानी सुनेयना ने अपने चंबा वासियों की पानी की प्यास को बुझाने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

आज भी उनकी याद में यह मेला हर वर्ष इसी चैत्र मास नवरात्री के दिनों में ही मनाया जाता है। यह ऐतिहासिक सुहीमांता का यह मेला केवल महिलाओं के लिए ही समर्पित है।

पर आज के समय में हर कोई श्रद्धालु व्यक्ति उस माता के दर्शन जरूर करना चाहता है जिसने राजश्वी अश्वेर को त्यागते हुए अपनी चंबा की जनता को जीवन दान दे अपने को अमर बना डाला था।

इस अवसर पर गद्दी समुदाय से जुड़ी महिलाएं अपनी प्राचीन भेषभूषा में नृत्य के साथ गाना भी गाती है। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते है जिनको की हर कोई खाना पसंद करता है।

इसमें सबसे प्रसिद्ध खट्टे पकुडू, पापड़, गोलगप्पे, लच्छेदार रसमलाई, और भी कई तरह के व्यंजनों के साथ छोटे बच्चो के लिए तरह तरह खिलोने और गुब्बारे बेचने वालो के स्टॉल लगाए जाते है जिसका सभी लोग खूब आनंद उठाते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...