हाई कोर्ट के ऑर्डर पर दाड़ी मेला, अब कानूनी लड़ाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 13 दाड़ी की पार्षद एवं धुम्मू शाह मेला कमेटी की अध्यक्ष सविता कार्की ने कहा है कि प्रशासन की ओर से बताया गया कि हाई कोर्ट की तरफ से मेला करवाने के ऑर्डर आए हैं। मेले को लेकर पूरे संस्करण के बारे में प्रशासन को विस्तार से बताया गया है।

सविता कार्की ने कहा कि उन्हें इस विषय में सीधे तौर पर कोई सूचना व ऑर्डर नहीं आए हैं। हर वर्ष मेला कमेटी को लेकर ऑडिट भी होता है, एमसी धर्मशाला में सभी दस्तावेज जमा करवाए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया भी सुचारू रूप से करवाई गई है, जबकि पिछली बार तीन दिन पहले झूला उठा दिया गया था, जिसके बाद ही उन्होंने 43 लाख की बजाय 35 लाख रुपए दिए थे।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। इस बार सबलेटिंग को रोकने के लिए कमेटी की ओर से योजना बनाई गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें इस बार कार्य करने का मौका ही नहीं मिल पाया।

दाड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष हर्ष ओबरॉय के बोल

दाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हर्ष ओबरॉय ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत मेले का आयोजन करवाया जा रहा है, वह सही है, लेकिन नीलामी करवाई जा रही है, जिससे सात हजार का प्लॉट 40-40 हजार रुपए में जा रहा है, जबकि आगामी समय में दाड़ी मेले की छवि खराब होगी और मेला पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि सबलेटिंग करने वाले लोगों पर प्रशासन व पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई की जानी चाइए, जबकि अन्य लोगों को बेवजह तंग नहीं किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...