एयर गन से खेल रहे बच्चे की मौत

--Advertisement--

एयर गन से खेल रहे बच्चे की मौत

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के बंजार इलाके में सोमवार को एयरगन से खेलते-खलते एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। यह क्षेत्र में ऐसी पहली मौत है। वहीं, बंजार अस्पताल से मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

वहीं, किशोर की मौत से परिजन बेसुध हो गए हैं। इस घटना से पूरा इलाका गमगीन हो गया है। यह हादसा सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पेश आया है।

जानकारी के अनुसार भूपेश पुत्र घनश्याम सिंह उम्र करीब 11 साल गांव हुरला ग्राम पंचायत चनौन तहसील बंजार का रहने वाला है। थाना प्रभारी बंजार रामलाल ठाकुर ने बताया कि एयर गन से खेलते-खेलते ही बच्चे की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि जब इस बच्चे को एयर गन से गले में चोट आई तो आनन फानन में अन्य बच्चों ने उसे उठाकर के सडक़ तक पहुंचाया और वहां से एक निजी वाहन के माध्यम से इसे बंजार अस्पताल लाया गया है। जब उपचार को बंजार अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया।

एसएचओ बंजार रामलाल ठाकुर के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ बंजार रामलाल ठाकुर ने बताया कि छानबीन के माध्यम से पता चला कि बच्चों की एयर गन के माध्यम से मौत हुई है। यहां बंजार अस्पताल में इस तरह के केस का पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो उक्त मृतक बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर के माध्यम से नेरचौक रेफर किया गया। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...