नीरज ने आईबीपीएस परीक्षा में 50वा रैंक अर्जित कर रिवालसर का नाम किया रोशन

--Advertisement--

रिवालसर – अजय सूर्या

रिवालसर के नीरज ने आल इंडिया स्तर पे आयोजित आईबीपीएस परीक्षा में 50 वा रैंक हासिल कर रिवालसर का नाम रोशन किया। नीरज पुत्र कश्मीर राव, नगर पंचायत रिवालसर के बार्ड न 3 में रहते है।

नीरज की इस उपलब्धि के बाद उनकी तैनाती पंजाब नेशनल बैंक में बतौर विशेषज्ञ अधिकारी मार्केटिंग प्रबन्धक के तौर पर हुई है। नीरज ने एमवीए की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है।

नीरज के पिता शिक्षा विभाग से वीपीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए है। इनके पुस्तैनी घर सरकाघाट के थौना गेहरा में है। मगर कुछ सालों से उन्होंने नगर पंचायत रिवालसर में घर बना लिया है। नीरज के पिता कश्मीर राव नगर पंचायत रिवालसर में उपाध्यक्ष के पद पर काबिज है।

माता रूमा देवी डाक विभाग में डाक पाल के पद पर तैनात है। नीरज की पत्नी कविता अटल विहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में कार्यरत है। नीरज की इस कामयाबी पर उनके परिजनों व रिस्तेदारो ने नीरज की उपलब्धि पर बधाई दी है।

नीरज की इस कामयाबी पर नीरज ने रिवालसर का नाम रोशन किया है। नीरज ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता व अपने गुरुजनो को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...