तल माता मन्दिर मनेई में कल जागरण व भंडारा

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

तल माता मन्दिर मनेई में हर वर्ष की तरह इस बार भी वार्षिक जागरण व भण्डारा का आयोजन 7 अप्रैल को किया जाएगा।

जानकारी देते हुए कमेटी प्रधान कैप्टन प्रेम चंद ने कहा कि जागरण में मनेई के लोकल गायक मां का गुणगान करेंगे। हर वर्ष इस उत्सव को एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने सभी भक्तों से विनम्र प्रार्थना की है कि सभी भक्त माता के चरणों में पधार कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करें व माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

गौरतलब हो कि तल माता का मन्दिर मनेई 2 किलोमीटर दूर मनेई-शाहपुर सड़क मार्ग पर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। तल माता के प्रति गहरी आस्था है। यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...