हाईवे पर ‘‘मछली की दुकान’’ में आग, गरीब को लाखों का नुकसान

--Advertisement--

हाईवे पर ‘‘मछली की दुकान’’ में आग, गरीब को लाखों का नुकसान

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

मछली बेचकर गुजर-बसर करने वाले सतीवाला पंचायत के मंगा राम को दुकान में आग लगने की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। होटल जय क्लार्क के समीप ये हादसा करीब पौने 7 बजे हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 10 हजार की राशि के साथ-साथ लगभग 25 किलो मछली, फ्रिज, इंडक्शन व गैस भट्टी इत्यादि पूरी तरह से जलकर राख हो गए।

जानकारी के मुताबिक रुखड़ी के रहने वाले मंगाराम को तकरीबन अढ़ाई लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आर्थिक रूप से कमजोर मंगा राम के लिए मुआवजे की मांग भी की है।

बताया जा रहा है कि गैस की पाइप में रिसाव के कारण आग भड़क गई। घटनास्थल तक पहुंचने में दमकल कर्मियों ने भी एक मिनट की देरी नहीं की। आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही नाहन पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...