मां के लिए मोक्ष मांगने पैदल चिंतपूर्णी दरबार के लिए निकलीं उपमुख्यमंत्री की बेटी आस्था

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने शुक्रवार सुबह मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए पैदल यात्रा शुरू की। यह यात्रा तीन दिन की है और आस्था अग्निहोत्री पैदल ही मां चिंतपूर्णी के दरबार जाएंगी।

यात्रा के दौरान आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी मां दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की मां चिंतपूर्णी के प्रति अथाह आस्था थी। वह अपनी श्रद्धा और खुशी के साथ मां के दरबार जाती थीं।

आस्था ने कहा कि वह अपनी मां के लिए मोक्ष की कामना करने चिंतपूर्णी दरबार जा रही हैं। कहा कि उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि मां चिंतपूर्णी का जगराता करवाया जाए। उनकी यह इच्छा अधूरी ही रह गई। लेकिन वह अपनी मां के लिए पैदल माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने जा रही हैं, बेशक यह गम की घड़ी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...