गृह क्षेत्र पहुंचने पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने किया रोड शो, बोलीं-चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रणौत शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंचीं। उन्होंने चुनाव प्रचार का आगाज भी गृह क्षेत्र से किया। कंगना रणौत का भांबला पहुंचने से पहले बनोहा में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान कंगना ने रोड शो भी किया।

कंगना रणौत ने कहा कि लोग गौरवान्वित हैं कि मंडी की बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी का प्रतिनिधित्व करेगी।  विकास का मुद्दा हमारे लिए मुख्य है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, उस दिशा में हम काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। मंडी की जनता दिखा देगी कि उनके दिल में क्या है।

मंडियाली बोली में ये कहा

उन्होंने मंडियाली बोली में कहा- तू हां एड़ा नी सोचना कि कंगना कोई हिरोइन है, कंगना कोई स्टार है, तुहां एड़ा सोचना अहां री बेटी है, अहां री बहन है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...