पुलिस के हत्थे चढ़े हरियाणा के दो तस्कर, पांच लाख की हेरोइन बरामद

--Advertisement--

पुलिस के हत्थे चढ़े हरियाणा के दो तस्कर, पांच लाख की हेरोइन बरामद

शिमला, 29 मार्च – नितिश पठानियां

ठियोग पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस रही है। इसी क्रम में ठियोग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए तस्कर हरियाणा के हिसार और भवानी के रहने वाले हैं। इनके पास से 49 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मादक पदार्थ की इंटरनेशनल कीमत 5 लाख आंकी गई है।

इस संबंध में डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि गुरुवार देर शाम ठियोग पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा नम्बर की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो लोग नशे की तस्करी में संलिप्त हैं और कुफ़री से ठियोग की तरफ जा रहे हैं।
इस पर पुलिस ने फागु के पास नाका लगाकर कार संख्या (HR26CG -1183) को निरीक्षण के लिए रोका और तलाशी के दौरान कार सवार दो युवकों से 49 ग्राम हेरोइन बरामद किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 5 लाख रुपये है। तस्कर इस हेरोइन को छोटी-छोटी मात्रा में आगे बेचने की फिराक में थे।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा के बोल

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (32) निवासी भवानी हरियाणा और अनिल कुमार (41) निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...