आधार कार्ड बदल कर अशरफ से बना साहिल रावत, फिर दिया हनुमान मंदिर में चोरी को अंजाम, पुलिस ने दबोचा तो खोले राज

--Advertisement--

आधार कार्ड बदल कर अशरफ से बना साहिल रावत, फिर दिया हनुमान मंदिर में चोरी को अंजाम, सोलन पुलिस ने दबोचा तो खोले राज

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस ने अर्की के सूरजपुर स्थित हनुमान मंदिर में चोरी का खुलासे के साथ एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड का रहने वाला है लेकिन यहां फर्जी आधार कार्ड के सहारे रह रहा था। उसने पुलिस को भी फर्जी आधार कार्ड दिखाया था अब पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीबाड़े का केस भी दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले आईटीबीपी में सेवारत था लेकिन बाद में उसे वहां से डिसमिस कर दिया गया। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के अनुसार इसी वर्ष 22 मार्च को अर्की तहसील के अंतरगत आने वाले गांव सूरजपुर के हनुमान मंदिर में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह चोरी 19 मार्च को हुई थी। जिसमें चोर हनुमान जी की मूर्ति, आभूषण एवं 2 हजार रुपये की नकदी ले गए थे।

इस मामले की जांच पड़ताल के बाद अर्की पुलिस ने कल यानी 28 मार्च को वारदात में संलिप्त आरोपी उत्तराखंड के देहरादून जिले के अंतरगत आने वाली कालसी तहसील निवासी आरोपी अशरफ़ अली को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है ।37 वर्षीय अशरफ को अदालत में पेश करके इसका 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि अशरफ पहले आईटीबीपी में कार्यरत था। बाद में इसे वहां से डिसमिस किया गया था। उसके खिलाफ ख़िलाफ़ दर्ज आपराधिक केसों की डिटेल निकाली जा रही है।

आरोपी अशरफ़ अली द्वारा साहिल रावत के नाम से फ़र्ज़ी आधार कार्ड बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। यही नहीं उसने पुलिस टीम को भी जाली आधार कार्ड दिया था। इसी आधार पर उसके खिलाफॅ धोखाधड़ी के आरोप में एक मुकदमा और दर्ज किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...