बैक करते हुए ट्रक ने कार पर चढ़ा दिया ट्रक, कार सवार ने कूद कर बचाई जान

--Advertisement--

शाहपुर/मनेई – ए के शर्मा

पुलिस थाना शाहपुर के तहत 32 मील-रानीताल मार्ग पर मनेई के समीप सुबह सवेरे बड़ा हादसा पेश आया है। हादसे में एक ट्रक और कार 32 मील से रानीताल की ओर जा रहे थे कि मनेई के समीप रास्ता क्षतिग्रस्त होने की बजह से ट्रक रुका व आगे से ट्रक आने की बजह से ट्रक चालक एचपी 97-5185 ने बैक गियर लगाया, पीछे से 3 कारे लगी हुई थी।

ट्रक ने बैक करते हुए ट्रक को कार पर चढ़ा दिया। जिस बजह से हादसा पेश आया। गनीमत ये रही कि कार चालक ने कूद ओर अपनी जान बचाई। कार चालक नीलम कुमार ने बताया कि मैंने ट्रक चालक को कई हॉर्न बजाए लेकिन ट्रक चालक ने एक न सुना और मैंने कार से कूद कार जान बचाई।

उंन्होने कहा कि जब मैं कूदा तो देखा कि ट्रक चालक ने कानों में ईयर फोन लगाए थे। हादसे की बजह से मेरी कार का लाखों का नुकसान कर दिया।वहीं हादसे की सूचना पुलिस थाना शाहपुर को दे दी गई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...