द्रोणाचार्य कॉलेज में वार्षिकोत्सव नवरंग का भव्य आगाज

--Advertisement--

बास्केटबॉल, वॉलीबाल, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य कॉलेज विजेता।

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत दो दिवसीय नवरंग (इग्नाइट, इंस्पायर एंड ट्रांसफॉर्म) बार्षिक उत्सव का बड़े भव्य रूप में आगाज हुआ। कार्यक्रम के आगाज के प्रथम दिन के प्रथम सत्र में मुख्यातिथि के रूप में एसपी काँगड़ा आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में पहले विद्या की देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर और बीएड के द्वारा सरसवती माँ की स्तुति की गई तत्प्श्चात कार्यक्रम को गणेश स्तुति के साथ आरम्भ किया गया। वहीँ डॉ विवेक शर्मा, निदेशक जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेI महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट को पढ़ा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

एसपी काँगड़ा आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री के बोल

मुख्यातिथि एसपी काँगड़ा आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि युवा अपने रोल को पहचानने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि सिस्टम को ठीक करने के लिए युवा को आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया की नशे को छोड़ें और यातायात के नियमों की पालना करें।

बहीं उन्होंने कहा कि असफलता को स्वीकार करना भी युवाओं को आना चाहिए क्योंकि असफलता के बाद ही सफलता आती है उसके लिए प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को खुशी से जीना और हर पल को जीना सीखना ही जीवन है। वहीं उन्होंने महाविद्यालय के द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

विशिष्ट अतिथि डॉ विवेक शर्मा, निदेशक जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुरा के बोल

वहीँ विशिष्ट अतिथि डॉ विवेक शर्मा, निदेशक जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुरा ने नवरंग के उपलक्ष पर बधाई दी और बच्चों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत और एक गोल तय करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई के साथ सच्चा इंसान बनना भी जरूरी है।

कार्यक्रम में झमाकड़ा नृत्य, भांगड़ा, बेस्टर्न डांस, सोलो सांग जैसे एक से एक बढ़िया कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के पहले भाषण प्रतियोगिता, बास्केटबॉल, बॉलीबाल, टीचिंग मोडल, पॉट डेकोरेशन, प्रश्नोत्तरी, एड मेड शो इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

  • जिसमें भाषण प्रतियोगिता में राजकीय शिक्षण कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अवस्थी कॉलेज और ज्ञान ज्योति कॉलेज ने क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
  • चेस प्रतियोगिता में जीजीडीएसडी राजपुरा प्रथम अवस्थी कालेज द्वितीय और राजकीय शिक्षण महाविद्यालय धर्मशाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य कॉलेज प्रथम अवस्थी कॉलेज द्वितीय जिजीडीएसडी तृतीय स्थान पर रहे।
  • बास्केटबॉल में द्रोणाचार्य कॉलेज में प्रथम स्थान झटका वहीं हाइट कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा।
  • वॉलीबाल में द्रोणाचार्य कॉलेज में प्रथम स्थान झटका वहीं राजकीय शिक्षण महाविद्यालय धर्मशाला द्वितीय स्थान पर रहा।
  • पॉट डेकोरेशन द्रोणाचार्य प्रथम, ज्ञान ज्ञान ज्योति और राजकीय शिक्षण महाविद्यालय धर्मशाला क्रमश दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
  • टीचिंग मॉडल में मिनर्वा कालेज प्रथम और अवस्थी दूसरे स्थान पर और शरण तीसरे स्थान पर रहा।
  • वहीं 13 टीचिंग प्रेक्टिस स्कूलों की 6 से 8 तक के बच्चों की टेलेंटेक्स प्रतियोगिता में राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला की कल्पना और नवमी और दसवीं में राजकीय उच्च पाठशाला नेरटी के रितिश विजेता रहे।
  • सबसे बढ़िया फाइल के लिए अवन्तिका को पुरस्कार से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए ईशा को पुरस्कार मिला।
  • वहीं बीसीए से सहायक आचार्य राजेश राणा व बीएड विभाग से इंदु शर्मा, बीबीए से विभागाध्यक्ष मुकेश शर्मा को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

एसडीएम शाहपुर करतार चंद के बोल

वहीं मुख्यतिथि एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने विजेता प्रतिभागियों को नवाजा व साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे बढने के लिए बच्चों को हमेशा अपना एक गोल रखना चाहिए।

कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया के बोल

वहीँ कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि आने बाला समय युवाओं का है और एक युवा दुनिया बदल सकता है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया की माता जी शांति देवी, पूर्व लेफ्टिनेंट विक्रम सिंह गुलेरिया, कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया, प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा, अश्वनी कुमार, बुद्धि सिंह राणा, विभागाध्यक्ष बीबीए मुकेश शर्मा, सुमित शर्मा, राजेश राणा, सहित समस्त शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...