सिद्धपुरघाड़ में टिप्पर से टकराई बाइक, तीन घायल

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

पुलिस थाना जवाली के अधीन लब-भरमाड़ वाया सिद्धपुरघाड़ मार्ग पर टिप्पर व मोटरसाइकिल की टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार लक्ष्य चौधरी, अखिल व तुषार निवासी ठंगर (जवाली) मोटरसाइकिल से भरमाड़ से दरकाटी की तरफ आ रहे थे कि सिद्धपुरघाड़ में दरकाटी से भरमाड़ की तरफ जा रहे टिप्पर से टकरा गए जिससे तीनों ही गिर गए जिनको चोटें आईं।

तीन घायल युवकों का टांडा अस्पताल में में उपचार चल रहा है। हालांकि टिपर चालक ने मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार में आते देख दूर ही ब्रेक लगा दी परन्तु मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधे टिप्पर जाकर टकरा गए।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर घायल युवकों के बयान कलमबद्ध किए हैं तथा मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...