बरोटीवाला के उद्योग में कामगार की कटिंग मशीन की चपेट में आने से मौत, कंपनी प्रबंधन पर मामला दर्ज

--Advertisement--

बद्दी, 21 मार्च – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के हरिपुर पेपर मील उद्योग में एक कामगार की कटिंग मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान महेश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश से हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बार परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मशीन पर काम कर रहे कामगार मनोरथ कुमार ने बताया कि देर रात रात्री शिफ्ट के दौरान ब्रॉक पलपर मशीन पर तीन वर्कर काम कर रहे थे तो महेश कटिंग वेस्ट पेपर मशीन में डाल रहा था।

जब कुछ देर बाद देखा तो महेश मशीन के पास नहीं था और पेपर भी मशीन में नही जा रहा था तो मशीन रोककर देखा तो महेश कटिंग मशीन के अंदर गिर चुका था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल 

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा का कहना है कि थाना बरोटीवाला के तहत कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक कामगार की मौत हुई है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...