हिमाचल में महिला ने दिया 3 बच्चों को एक साथ जन्म, तीनों स्वस्थ

--Advertisement--

बद्दी, 21 मार्च – रजनीश ठाकुर 

भगवान के रंग भी निराले हैं। कई माता-पिता उम्र भर बच्चों के लिए तरसते हैं और किसी परिवार को 1 साथ 3-3 बच्चों की खुशी मिलती है।

इन दिनों बद्दी के बिलांबाली लुबाना निवासी रिंकू के घर 3 बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं। भगवान ने एक साथ 2 बेटियां और एक बेटे को रिंकू और उसकी पत्नी अनमोल की झोली में डाला है। पूरा परिवार बच्चों के जन्म की खुशियां मना रहा है।

रिंकू की पत्नी अनमोल ने नालागढ़ के त्रिहान अस्पताल में 3 बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल में 5 दिन डॉक्टर वीरेंद्र त्रिहान की निगरानी में रहने वाले 3 नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं।

रिंकू की पत्नी की यह दूसरी डिलीवरी है। इससे पहले रिंकू के पास डेढ़ वर्ष का बेटा है और अब उसके घर दो बेटियों और एक बेटे ने जन्म लिया है।

बिलांबाली लुबाना निवासी रिंकू ने बताया के नालागढ़ के त्रिहान अस्पताल में उसकी पत्नी अनमोल ने 3 बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ और हृष्टपुष्ट हैं।

3 बच्चों के आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है और उनके आंगन में बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं।

रिंकू ने बताया उनका एक डेढ़ वर्ष का बेटा है और अब उनके घर 2 बेटियों और 1 बेटे ने जन्म लिया है। रिंकू ने बताया के 3 बच्चों के आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

रिंकू ओर अनमोल ने नायब तोहफे के लिए भगवान का धन्यवाद प्रकट किया और कहा के भगवान के आशीर्वाद से तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...