नाटी किंग कुलदीप शर्मा को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड UK लंदन अवार्ड से सम्मानित किया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विश्व विख्यात लोक कलाकार व गायक एवं नाटी किंग कुलदीप शर्मा को उनके संगीत और कला के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने पर उन्हें प्रतिष्ठित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू.के. लंदन के इंडियन चैप्टर की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर मुख्यातिथि रहे।

इस अवसर पर विशेष अतिथि अमित सिंगला, सोशल वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया। सुमित सिंगला ने नाटी किंग कुलदीप शर्मा हिमाचल प्रदेश की माटी से जुड़ी एक ऐसी विभूति है जिसने लोक गायकी व नाटी को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं।

सिंगला ने कहा कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू.के. लंदन संस्था उन्हीं विभूतियों को सम्मानित करती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देकर प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया हो। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यू.के. लंदन की संसद में एक भव्य समारोह के दौरान भी उन्हें ब्रिटिश सांसदों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...