नरदेव कंवर को संगठन के प्रति समर्पण, वफादारी का मिला ईनाम

--Advertisement--

34 वर्षों का संघर्ष रंग लाया, कांग्रेस पार्टी में मिली हर जिम्मेदारी बखूबी निभाई, अब सरकार में मिले दायित्व पर खरा उतरने की चुनौती, मुख्यमंत्री सुक्खू का विश्वास भी रखना होगा कायम

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन नरदेव कंवर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति वफादारी और कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहने का ईनाम मिला है। कंवर बीते 34 वर्षों से पार्टी के लिए निस्वार्थ कार्य करते आ रहे हैं।

छात्र जीवन से ही वह कांग्रेस के अग्रणी संगठनों से जुड़ गए थे। उनका राजनीतिक जीवन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह से प्रभावित रहा है। वह सुक्खू जी को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। उन्होंने कांग्रेस की ओर से मिली हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। अब उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व मिला है, उस पर खरा उतरने की बड़ी चुनौती कंवर के सामने है।

बोर्ड में काम कर उन्हें खुद को तो साबित करना होगा, मुख्यमंत्री की ओर से जताए गए विश्वास पर भी खरा उतरना पड़ेगा। बोर्ड का कामकाज सीधा आम आदमी से जुड़ा हुआ है। इसलिए नरदेव कंवर को सरकार की नीतियां धरातल पर लागू करवानी होंगी।

उन्हें खुद जमीनी हकीकत जानकर योजनाओं को साकार करना होगा। मुख्यमंत्री की अनेक फ्लैगशिप योजनाएं इस बोर्ड से जुड़ी हुई हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों को दिलाकर कंवर पार्टी की मजबूती में काफी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नरदेव को अहम ओहदा सौंपकर एक बार फिर चरितार्थ कर दिया कि वह आम जनता के हितैषी हैं और गरीब, किसान व संघर्षशील युवा तुर्कों को राजनीति में आगे लाना उनका मुख्य मकसद है। कर्मठ और जुझारू नरदेव कंवर को अपेक्षा अनुसार कार्य कर खुद को मुख्यमंत्री के समक्ष साबित करना होगा कि वह वास्तव में इस पद के काबिल थे।

राजनीति शास्त्र में एमए नरदेव कंवर एनएसयूआई के जिला प्रधान, प्रदेश महासचिव, उपाध्यक्ष पद पर रहे हैं। युवा कांग्रेस में उन्होंने सचिव व महासचिव पद पर कार्य किया है। वह ज्वालामुखी के निर्वाचित ब्लॉक प्रधान रह चुके हैं। संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष की कमान संभाल चुके नरदेव ने 10वीं व 12वीं की पढ़ाई हरिपुर से की है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन का जिम्मा भी लंबे समय से संभाला हुआ है। कंवर वर्तमान में शिमला लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी के संगठन कोऑर्डिनेटर भी हैं। वह ऊना, चंबा समेत अनेक जिलों के पार्टी प्रभारी रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...