शाहपुर के प्रीतमनगर में फोरलेन कार्य के चलते मलवा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 2 घायल

--Advertisement--

हिमखबर – सिहुंता/शाहपुर टीम

शाहपुर के समीप फोरलेन कार्य के चलते एक व्यक्ति की दुःखद मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार पठानकोट मंडी फोरलेन कार्य के चलते निर्माणाधीन कम्पनी में कार्य करते हुए शाहपुर के समीप प्रीतमनगर में शाम करीबन 5 बजे एक पुलिया की खुदाई का कार्य चल रहा था कि अचानक एक ल्हासा गिरा।

जिसमे तीन कामगार मलवे की चपेट में आ गए जिसमे एक व्यक्ति मलवे के नीचे दब गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो कामगार घायल हुए हैं। जिन्हें टांडा मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान रमेश चंद (56)सपुत्र बिहारी लाल गांव भनाला शाहपुर के रूप में हुई है तथा अन्य दो घायल व्यक्ति जिला चंम्बा के किहार गांव के बताए जा रहे हैं।

पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरबख्श कुमार के बोल 

वहीं सिहुंता पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरबख्श कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फोरलेन कार्य के चलते मलवा गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को कब्जे में ले लिया है तथा कल समोट अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आगामी कार्यवाही जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...