चलती बस के खुले टायर बाल-बाल बचे दर्जनों यात्री

--Advertisement--

हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस के खुले टायर बाल बाल बची दर्जनों यात्रियों की जान

सोलन 07 मार्च 2024 – रजनीश ठाकुर

सोलन में हिमाचल पथ परिवहन निगम की लापरवाही आये दिन सामने आ रही है। अक्सर गंजे टायरो के साथ यह बसे सरपट सवारियो की जान से खिलवाड़ करती नजर आती है। वहीं आज बीषा से बाया धरोट होते हुए सोलन जा रही चलती एचआरटीसी बस के टायर खुल गये।

गनीमत रही की बस सीधे में थी व टेढी हो कर ही रह गई अन्यथा सुबह सुबह कोई बड़ी अनहोनी एचआरटीसी की लापरवाही के कारण हो सकती थी। इससे पूर्व भी कई बार आरएम सोलन को बसों की खस्ता हाल बारे बताया गया है लेकिन कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है।

बस के टायर खुलने से दोनो तरह जाम लग गया है। जिस से स्कूल जाने वाले बच्चों सहित इस रूट पर यातायाता बंद है। स्थानीय लोगो ने बताया कि एचआरटीसी की नालायकी की वजह से यह हादसा सामने आया है। उन्होंने कहा कि काहे की रूटीन चैकअप बसो का होता है क्या बसो के चालक परिचालक सुबह चलने से पहले टायर चैक नहीं करते। उन्होंने कहा कि ना ही टायर बदलने की कोई सुविधा बस में है।

उधर, इस बारे एचआरटीसी प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 10 बजे के बाद वर्कशॉप खुलती है। उसके बाद ही टायर बदले जा सकते हैं। वहीं, इस बारे जब आरएम सोलन से बात करनी चाही तो उन्होंने बताया कि वह सरकारी कार्य से शिमला में है।

बहरहाल, ये तो साफ है कि यात्रियों की सुरक्षा को निगम तनिक भी गंभीर नहीं है। यदि समय रहते व्यवस्था न सुधारी गई तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...