बड़ी ख़बर : 1500 के लिए महिलाओं को भरना होगा फॉर्म,सरकार ने किया जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

--Advertisement--

पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 से 1500-1500 रुपये हर माह देगी।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 18 से 60 साल तक की पांच लाख से अधिक पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 से 1500-1500 रुपये हर माह देगी। 60 से अधिक उम्र की महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को पहले ही बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है।

पात्र महिलाओं को 1500 रुपये का लाभ प्राप्त करने के लिए एक फार्म भरना होगा। इसमें लाभार्थी को अपनी जानकारी के साथ विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र, श्रेणी, सरकारी नौकरी, आय सहित अन्य जानकारी देनी होगी। सरकार ने फार्म जारी कर दिया है।

सरकार की इस पांचवीं गारंटी को लागू करने में राज्य सरकार के सालाना करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार के अनुसार इससे प्रदेश के सभी परिवार सीधे-सीधे जुड़ेंगे। प्रदेश सरकार सभी पात्र महिलाओं के फार्म भरवाएगी।

सरकार ने प्रथम चरण में लाहौल-स्पीति की महिलाओं को सम्मान राशि दी। प्रदेश की 2,45,000 महिलाओं को 1 फरवरी से 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा कर दी गई है। ये 60 से अधिक उम्र वाली महिलाएं, एकल नारियां आदि हैं।

यहां देखें फार्म में क्या-क्या जानकारी देनी होगी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...