ऑपरेशन थियेटर में डाक्टर ने महिला कर्मी से की अश्लील हरकतें, AIIMS बिलासपुर का मामला

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

एम्स बिलासपुर में कार्यरत महिला कर्मी द्वारा चिकित्सक पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए गए हैं। महिला कर्मी की ओर से इस बारे में शिकायत एम्स प्रबंधन को सौंपी है। साथ ही अब यह मामला महिला थाना बिलासपुर में पहुंच गया है।

महिला थाना बिलासपुर में शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एम्स में कार्यरत महिला कर्मी ने शिकायत में कहा है कि वह ऑप्रेशन थियेटर में अपनी डयूटी पर तैनात थी। इस दौरान एक चिकित्सक की ओर से उसके साथ अश्लील हरकतें की। जिसके चलते उन्होंने अपनी शिकायत पुलिस में दी है।

उधर, पुलिस ने इस मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी शिव चौधरी ने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...