श्री रेणुका जी के थाना प्रभारी ‘जीत सिंह’ का आकस्मिक निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

--Advertisement--

श्री रेणुका जी, 01 मार्च – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के श्री रेणुका जी के थाना प्रभारी जीत सिंह के आकस्मिक निधन का समाचार मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हृदय गति रुकने से थाना प्रभारी का निधन हुआ है, वो गवाही के सिलसिले में पांवटा साहिब गए हुए थे।

मूलत: ऊना के रहने वाले दिवंगत इंस्पेक्टर जीत सिंह को 2025 में सेवानिवृत होना था। जानकारी ये भी है कि दिवंगत इंस्पेक्टर को स्टंट डले हुए थे। पुलिस विभाग में कार्यरत थाना प्रभारी के निधन से शोक की लहर है।

उधर, पांवटा साहिब से पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को पैतृक गांव ले जाने की तैयारी कर ली थी, जबकि डीएसपी (मुख्यालय) रमाकांत ठाकुर दिवंगत निरीक्षक के पैतृक गांव रवाना हो गए थे, ताकि पार्थिव देह की पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जा सके। तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग द्वारा 35 हजार की राशि शोकाकुल परिवार को जारी की जाएगी।

बता दें कि श्री रेणुका जी से पहले दिवंगत निरीक्षक पुरुवाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डढवाल ने थाना प्रभारी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...