पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न मामले को लेकर जिला भाजपा ने किया प्रदर्शन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश के सभी मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया। वहीं मंडी में इस प्रदर्शन को मजबूत करने के लिए जिला भाजपा ने जोरशोर से ममता बैनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला भाजपा अध्यक्ष निहालचंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुर्गाें ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ जो दरिंदगी कि उसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं ने खुद अपनी आपबीती सुनाई है।

उन्होंने कहा कि, हमारा यौन शोषण हुआ है, और हमसे ही मेडिकल रिपोर्ट मांगी जा रही है संदेशखाली की हिंदू महिलाएं मदद मांग रही हैं। टीएमसी नेता शेख शाहजहां कहां हैं। ममता और उनकी सरकार ने लोगों ने कभी उन गुंडों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर पुलिसकर्मी भी मूक बने रहे। उन्होंने कहा कि अगर उन महिलाओं को न्याय नहीं मिला तो भाजपा बड़ा आंदोलन टीएमसी सरकार के खिलाफ करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...