बंजार में पकड़ी चरस की बड़ी खेप, लाखों में कीमत, टीला पुल के पास पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

--Advertisement--

कुल्लू, 24 फरवरी – अजय सूर्या

जिला पुलिस को एक बड़े चरस तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस का दल टीला पुल के तार स्पेन के समीप गश्त पर मौजूद था। इसी दौरान पुलिस ने व्यक्ति को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका।

तलाशी लेने पर व्यक्ति से 5 किलो 5 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान नूप राम (65) पुत्र खिमे राम गांव घलियाड़ (टेचा) कुल्लू के रूप में हुई है। चरस सहित आरोपी को काबू कर लिया गया है।

एसपी कुल्लू डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि व्यक्ति को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर आगामी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...