लंज – निजी संवाददाता
राजकीय महाविद्यालय लंज में संजय कुमार ने प्राचार्य के रूप में अपना कार्य भार सम्भाल लिया है। आपको बता दें कि करीबन एक माह पहले प्राचार्य एसके सोनी के तवादला होने के वाद प्राचार्य का पद खाली चल रहा था। वहीं प्राचार्य संजय कुमार का महाविद्यालय स्टाफ ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्राचार्य ने स्टाफ के साथ मिटिंग भी की व कालेज के उत्थान के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए अपनी सहमती दर्ज करवाई। उंन्होने कहा कि वच्चों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस मौके पर उन्होने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि नए सत्र से पीजीडीसीए,वीसीए, वीवीए, एमए, एमएससी व एमकाम की कक्षाएं भी चलाई जाएं क्योंकि कालेज प्रशासन के पास पर्याप्त भवन है, जिसमें यह कोर्स चलाऐ जा सकते है। इस मौके पर उन्होने चंगर संघर्ष समिति के साथ भी वैठक करके कालेज की बेहतरी के लिए कदम उठाने की वात कही।
इस मौके पर पीटीए प्रधान रेखा चौधरी, चंगर संघर्ष समिति के प्रधान जनम सिंह गुलेरिया, दशहरा व रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद चौधरी, पंचायत प्रधान लंज खास आशा देवी, अपर लंज प्रधान रेखा देवी, वीडीसी सदस्य प्रितम सिंह, व्यापार मंडल लंज के प्रधान नसीव राणा सहित चंगर क्षेत्र के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने प्राचार्य का रिक्त पद भरने के लिए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है।

