पांवटा साहिब की बेटी ने पाया सेना में लेफ्टिनेंट का रुतबा, सिरमौर की पहली महिला सैन्य अधिकारी

--Advertisement--

पांवटा साहिब, 20 फरवरी – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की मनवीन कौर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का रुतबा हासिल किया है। बेटी की कामयाबी से न केवल गुरु की नगरी, बल्कि समूचा सिरमौर जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

सेना के इलैक्ट्रिकल विंग में बतौर लेफ्टिनेंट मनवीन कौर का चयन हुआ है। बड़ी बात ये है कि देश भर में दूसरा रैंक हासिल कर द स्काॅलर्स होम की पूर्व छात्रा ने माता-पिता को फक्र के के पल दिए हैं।

लेफ्टिनेंट बनकर मनवीन कौर ने इतिहास के पन्नों में भी नाम दर्ज कर लिया है, क्योंकि वो ये रुतबा हासिल करने वाली सिरमौर की पहली महिला अधिकारी बनी हैं।

उल्लेखनीय है कि मनवीन कौर का चयन ऑल इंडिया परीक्षा के आधार पर ओटीए चेन्नई में हुआ है। भूपेंद्र सिंह व मनप्रीत कौर के घर जन्मीं लेफ्टिनेंट मनवीन कौर के सम्मान में मंगलवार को द स्कॉलर्स होम स्कूल के परिसर में विशेष सभा का भी आयोजन किया गया।

बता दें कि मनवीन कौर सत्र 2018 में स्कूल की छात्रा थी। स्कूल से आमंत्रण मिलने पर मनवीन कौर बेहद उत्साहित थी। इस दौरान छात्रों व अध्यापकों के साथ विचार व्यक्त करते हुए लेफ्टिनेंट मनवीन कौर ने कहा कि लगन व मेहनत से मुकाम हासिल किया जा सकता है।

सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मजबूत इरादे व त्याग सर्वोपरि है। द स्काॅलर्स होम स्कूल की प्रधानाचार्य निशा परमार ने कहा कि विद्यालय का हरेक छात्र व स्टाफ मनवीन की सफलता पर गौरव महसूस कर रहा है।

छात्रा ने मेहनत व लगन से भारतीय सेना में एक खास जगह बनाई है। वो देश की सेवा के लिए तैयार है।

मनवीन कौर की उपलब्धि पर स्कूल के निदेशक डाॅ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग व गुरमीत कौर नारंग ने भी मौजूद रहकर लेफ्टिनेंट मनवीन कौर के उज्जवल भविष्य की कामना की।

बहरहाल, मनवीन ने उन पंक्तियों के हरेक अक्षर के भाव को भी प्रकट किया है, जिसमें कहा जाता है, ‘No man is a man until he becomes a soldier.’

ये जरूरी नहीं कि सेना में ही रहकर कोई व्यक्ति सैनिक बन सकता है। हरेक क्षेत्र में रहकर भी सैनिक जैसा चरित्र अपना भी देश की सेवा की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...