मंडी में हिट एंड रन केस, बाइक सवार की मौके पर मौत, टक्कर मारने वाला फरार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते तीन पीपल गुरूद्वारा के समीप हिट एंड रन मामले में बाईक सवार की मौत हो गई है, जबकि एक राहगीर घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 8 बजे पंडोह से मंडी की तरफ जा रहे बाइक सवार को मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और एक अन्य राहगीर भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद वाहन सवार कुल्लू की तरफ फरार हो गया है।

हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। बाइक सवार की पहचान पंकज(21)पुत्र श्याम लाल निवासी छोल खंडैल नांडी के रूप में हुई है, जबकि घायल नेपाल निवासी विष्णु बताया जा रहा है। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल कर रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। वहीं, घायल शख्स का जोनल हास्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...