नकली किन्नर बन नशे का कारोबार, खाकी ने सलाखों के पीछे पहुंचाया राजकुमार

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद में नकली किन्नर बन नशे का कारोबार चलाया जा रहा था। खाकी ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है। घुमारवीं विधानसभा की ओहर पंचायत में सरकाघाट का रहने वाला राजकुमार पुत्र ओम चंद नकली किन्नर बनकर रह रहा था।

पुलिस की दबिश में आरोपी के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा, 150 नशीले कैप्सूल व एक दर्जन से अधिक सिरिंज बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य सहयोगी राजकुमार पुत्र जगदीश को भी हिरासत में लिया है। गोपनीय सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर नशे की खेप को बरामद किया।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल के बोल

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...