145वीं बार किए मां वैष्णो देवी धाम के दर्शन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

साइकिल पर वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले बठिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता 145 वीं बार वैष्णो देवी की यात्रा संपन्न कर रविवार को शाहपुर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इसी यात्रा के चलते साइकिल पर 18 बार बाबा बर्फानी अमरनाथ के भी दर्शन कर चुके हैं। मां वैष्णो देवी यात्रा कर वापस लौटे रजिन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह उनके लिए मां का आशीर्वाद ही है, जो वह इतनी बार साइकिल पर यात्राएं पूर्ण कर चुके हैं।

पिछले 35 वर्षों से वह अब तक 6 लाख 20 हजार किलोमीटर की यात्रा साइकिल पर पूरी कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने मां वैष्णो देवी, बाबा बर्फानी अमरनाथ, कांगड़ा देवी, ज्वाला जी, मां चिंतपूर्णी, मां नैना देवी, मां चामुंडा, मां मनसा देवी, हरिद्वार, गंगोत्री व गौमुख, उज्जैन महाकाल मंदिर, इंदौर ज्योतिर्लिंग और सिरोही मंदिर सहित देश के लगभग सभी मंदिरों के दर्शन किए हैं।

उन्होंने बताया कि अगली साइकिल यात्रा में राजस्थान जाकर बाबा राम देव, पुष्कर महाराज, मीरा बाई मंदिर, करणी माता मंदिर में शीश निवाएंगे। वह नीलकंठ से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा 8 मार्च को बठिंडा में महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंचेगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...