आलराउंडर टीचर ही दे सकता है बेहतर शिक्षा : राजेश धर्माणी

--Advertisement--

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया इंटर डाइट स्पोर्ट्स मीट का समापन, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी।

हमीरपुर 11 फरवरी – हिमखबर डेस्क 

तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि एक आलराउंडर एवं सर्वगुण संपन्न शिक्षक ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकता है।

इसलिए, भावी अध्यापकों के शिक्षण एवं प्रशिक्षण के दौरान उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।

रविवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रतिभागियों और शिक्षक प्रभारियों को संबोधित करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि अच्छे शिक्षक तैयार करना अपने आपमें एक चुनौती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षण-प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षु अध्यापकों को खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भी अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए।

क्योंकि, ये गतिविधियां प्रशिक्षु अध्यापकों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करेंगी और वे भविष्य में आदर्श एवं आलराउंडर शिक्षक बनकर देश के लिए अच्छे नागरिक तैयार करने में सक्षम होंगे।

राजेश धर्माणी ने कहा कि इंटर डाइट स्पोर्ट्स मीट का मकसद केवल ट्रॉफियां या मैडल जीतना नहीं है, बल्कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य आदर्श शिक्षक तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश, आज के दौर में हमने शिक्षा को केवल प्रतिस्पर्धी बनाकर रख दिया है, जिसमें नैतिक एवं मानवीय मूल्य गौण हो रहे हैं।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों और प्रशिक्षु शिक्षकों से कहा कि देश एवं समाज के लिए चरित्रवान पीढ़ी तैयार करने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। वे समर्पण भाव से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।

इससे पहले, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना-करौर, हमीरपुर के प्रधानाचार्य धर्मपाल चौधरी ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 11 डाइट संस्थानों के लगभग 330 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। मेजबान संस्थान के वरिष्ठ लेक्चरर सुनील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित 

समापन समारोह में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, प्रतियोगिता की प्रदेश समन्वयक सुमन धीमान, विभिन्न जिलों के डाइट संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...