शाहपुर पुलिस ने घटनालू में नियांगल के युवक से पकड़ा 9.28 ग्राम चिट्टा

--Advertisement--

शाहपुर पुलिस ने घटनालू में नियांगल के युवक से पकड़ा 9.28ग्राम चिट्टा, रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में युवा इस धंधे में हो रहे संलिप्त।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

जिला कांगड़ा में चिट्टा माफिया लगातार सक्रिय हो रहा है। रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में युवा इस धंधे में संलिप्त हो रहे हैं। पुलिस भी लगातार नशा माफिया पर शिकंजा कसे हुए है। लगातार माफिया को गिरफ्तार किया जा रहा है लेकिन माफिया फिर भी मानने का नाम नहीं ले रहा है।

शनिवार को शाहपुर पुलिस ने पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर घटनालू में एक व्यक्ति से 9.28ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शाहपुर थाना कार्यकारी इंचार्ज अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा घटनालू में वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।

तब एक बाइक सवार भाली से शाहपुर की ओर जा रहा था कि पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार की तलाशी ली गई तो 9.28ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी काँगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी काँगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने घटनालू में अभिनय राणा निवासी नियांगल,ज्वाली से 9.28 ग्राम चिट्टा पकड़ा है।

पुलिस ने इस संदर्भ में चिट्टा को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...