वनमित्र भर्ती में युवाओं के साथ मेमने ने भी लगाई दौड़, खूब वायरल हो रही वीडियो

--Advertisement--

मंडी, 09 फरवरी – अजय सूर्या

वन मित्र भर्ती ग्राउंड टैस्ट में युवाओं के साथ दौड़ लगाते हुए एक मेमने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह वीडियो पधर उपमंडल के हरड़गलू कॉलेज रोड का है। वीडियो में युवाओं के साथ एक मेमना भी भर्ती में दौड़ लगाता हुआ नजर आ रहा है। इस मेमने को युवाओं के साथ दौड़ते हुए देखकर सड़क किनारे खड़े लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो खूब वायरल हो रही है।

बता दें कि पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में भी इन दोनों वन मित्र भर्ती का चली हुई है। इस वन मित्र भर्ती में 18 से 25 साल के तक के युवा भाग ले रहे हैं। इन दिनों युवाओं के ग्राउंड टैस्ट चले हुए हैं, जिसमें युवा पर चढ़कर भाग ले रहे हैं। उपमंडल पधर के खेल मैदान हरड़गलू में 19 पदों के लिए 949 युवकों व युवतियों ने फिजिकल टैस्ट के लिए दौड़ लगाई।

युवाओं ने जहां 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की, वहीं छोटा सा मेमना भी युवाओं को देखकर उनके साथ खूब दौड़ा। इस दौरान युवाओं में खूब जोश दिखा और युवाओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...