हिमखबर डेस्क
जिले के 120 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी। बिलासपुर की निजी कंपनी हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए सुरक्षा गार्ड के पद भरेगी। इसके लिए जिला चंबा में 5, 6 और 7 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी, जिला रोजगार कार्यालय चंबा और उप रोजगार कार्यालय सुंडला में साक्षात्कार होंगे।
साक्षात्कार से पहले युवाओं को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। बिलासपुर की निजी सुरक्षा कंपनी चुवाड़ी, चंबा और सुंडला में कैंपस साक्षात्कार लेगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो और स्नातकोत्तर रखी गई है। 21 से 37 वर्षीय बेरोजगार युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
प्रत्येक आवेदन को अलग लॉगइन आईडी बनाने के बाद ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा। दिए गए क्यूआर कोर्ड को स्कैन करने के बाद ही वे आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक शैक्षणिक योगिता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर सुबह 11:00 बजे उपस्थित रहें।

