कोरोना काल से पहले सेना में भर्ती हुए युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोख़ा, उनके भविष्य से खिलवाड़ – बालक राम शर्मा

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष व युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि भारतीय सेना विश्व में नंबर वन पर है, परन्तु देश में भारतीय सेना सिर्फ व सिर्फ अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

चाहे वह देश की रक्षा-सुरक्षा का काम कर रहे हो या देश कोई आपदा आ जाए तो भी अखरी हथियार भारतीय सेना ही है। जब कोई काम आपदा के समय सब एजेसियां असफ़ल रहती है तो सेना को बुलाया जाता और वोह अपनी जी-जान से बढ़कर काम करते हैं। उस टास्क को पुरा करते हुए देश को भारी नुक्सान से बचाने के लिए ढाल बनकर खड़े रहते हैं अंसभव को संभव करके छोड़ते हैं यह एक इन्सानियत की मशाल है।

समिति के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने आगे कहा कि राजनैतिक लड़ाई व राजनैतिक श्रेया लेना के लिए तथा अपने वादों को लेकर देश के युवाओं से खिलवाड़ और धोख़ा किया गया है और आगे भी धोखे से अग्निवीर बनाए जा रहे हैं जो देशहित में नहीं हैं।

देश की रक्षा सुरक्षा को कमज़ोर करना तथा आने वाले समय मेें सैनिकों की पैन्शन पर कैंची चल सकती है। इससे घातक परिणाम सिद्ध हो सकते हैंं। राजनैतिक लड़ाई के बीच सैनिकों को मोहरा बनाया जाता है। वैलफेयर सम्बन्धित विषय सामने आ जाए तो राजनीतिज्ञ लोग या तो खामोश रहते हैं या उस वैलफेयर सम्बन्धित विषय पर राजनीति करने लग जाते हैं।

बड़े आफ़सोस और बड़ी बिडंबना की बात यह है की तकरीबन 11 महीने से भारतीय सैनिक दिल्ली जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं परन्तु केन्द्र सरकार के कानों जुं नहीं सरकी बिल्कुल खामोश होकर बैठ गए हैं, बात करना व जुबाब देना दुर की बात है यह हठ्ठीला व अड़ियल रवैए अख्तियार करना बहुत महंगा पड़ सकता है।

भारतीय सेना अंसभव को संभव बना सकती है तो इलैक्शनों बोटों की सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते है और भारतीय जवान किसान पार्टी नई पार्टी का जन्म होना तह लगता है। वह अपने पांव बिसार चुकी है। लोक सभा इलैक्शनों में कुछ हलचल हो सकती है।

देश के वैटरन सैनिकों ने अगर ठान लिया तो बाजी पलट सकती है। देखो अब ऊंट किस करवट बैठता है। केन्द्र सरकार को गंभीरतापूर्वक सोच-विचार करना की सलाह देते हैं। अभी समय है भारतीय सेना को अनदेखा अनसुना न करें सैनिकों की मांगों पर गौर करें ऐसा ने कहीं हठ्ठीला और अड़ियल रवैए से घातक परिणाम दे हम दोबारा बिनम्र निवदेन करते हैं कि वैटरन सैनिकों की मांगों पर जल्द से जल्द गौर किया जाए सोचें और समझें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...