आरोपी को गिरफ़्तार कर नालागढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोलन – रजनीश ठाकुर
एंटी नार्कोटिक्स सैल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गोल जमाला के पास चिट्टा सप्लाई करता है। टीम ने मौक़े पर जाकर एक मोटरसाइकिल स्वार जिसका नंबर एचपी-12-D 1946 था, उससे तलाशी के दौरान 5.97ग्राम चिट्टा बरामद किया।
आरोपी की पहचान करणजीत निवासी नंगल के रूप में हुई। नार्कोटिक्स सैल ने चिट्टा समेत आरोपी को गिरफ़्तार कर नालागढ़ पुलिस स्टेशन लेकर आयी। जहां नालागढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
डीएसपी प्रियांक गुप्ता के बोल
डीएसपी प्रियांक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गोलजमाला के पास एक व्यक्ति से नार्कोटिक्स सैल ने 5.97 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जाँच की जा रही है।

