ढांगूपीर रेलवे पुल के पास तैनात पुलिसकर्मी ने सर्विस बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

--Advertisement--

डमटाल – शम्मी धीमान

थाना डमटाल के अंतर्गत आते चौकी ढांगू पीर के साथ लगते ढांगू रेलवे पुल पर पुलिस गॉरद में तैनात एक पुलिस कर्मचारियों ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ढांगूपीर के प्रभारी राजपाल ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे आसपास से साक्ष जुटाए। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। इसमें डॉक्टर हितेश पटियाल ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल एकत्रित किए।

पुलिस ने घटनास्थल से सर्विस राइफल की गोलीयां व खाली खोल बरामद किए। राइफल में पांच गोलियां होती है। आत्महत्या करने वाले पुलिस कर्मचारियों की पहचान एच ए एस आई विजय कुमार सीआरबी गारद नंबर 1 पुत्र जैसी राम गांव तयौडा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। घटना की पुष्टि डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...