पच्छाद में कुत्ता लेकर आया नरकंकाल की खोपड़ी, गांव में दहशत

--Advertisement--

पच्छाद में कुत्ता लेकर आया नरकंकाल की खोपड़ी, गांव में दहशत

सिरमौर, 17 जनवरी – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। सादना घाट पंचायत के चडोग माणु गांव में एक कुत्ता नरकंकाल की खोपड़ी लेकर गांव में पहुंच गया। नरकंकाल देखते ही ग्रामीण दहशत  में आ गए। तुरंत ही इसकी सूचना उपप्रधान को दी गई। इसके बाद उप प्रधान द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।

जानकारी के मुताबिक पूछताछ पर ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने से गांव के 60 वर्षीय प्रेम दत्त लापता है, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में 6 नवंबर 2023 को दर्ज करवाई थी। हालांकि ये नरकंकाल किसका है यह जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

थाना प्रभारी मदन सिंह के बोल 

उधर, थाना प्रभारी मदन सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद कंकाल को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह दोबारा घटनास्थल पर जा रहे है। उन्होंने बताया कि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही इस मामले का पर्दा उठेगा। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में तबादलों पर लगी रोक, अब विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी अनुमति

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों...

धुम्मु शाह की छिंज में गूंजेगा दमखम, 9–11 अप्रैल तक जुटेंगे देश-विदेश के नामी पहलवान

धुम्मु शाह में देश -विदेश के नामी पहलवान दिखाएंगे...

जिला कांगड़ा में खाद्य वस्तुओं की अधिकतम दरें निर्धारित अधिसूचना जारी

धर्मशाला, 7 अप्रैल - हिमखबर डेस्क  जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा हेमराज...

सजना साथ निभाना…साथ-साथ जेल है जाना, पति-पत्नी के ये कैसे जोड़े, नशे के सारे रिकार्ड तोड़े?

हिमखबर डेस्क मंडी में लव पार्टनर अब क्राइम पार्टनर बन...