सोलन – रजनीश ठाकुर
बीबीएन क्षेत्र में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में बद्दी थाना में दर्ज मामले में आशीष मित्रा ने पुलिस को बताया कि वह एक फार्मा कंपनी में काम करता है। उसे एक्सिस बैंक के नाम से फोन आया।
फोन पर उससे पैन कार्ड की केवाईसी के लिए के लिए जन्मतिथि पूछी और उसके बाद ओटीपी आया, जिसे उसने फोन करने वाले को बता दिया।
उसी समय खाते से पहले 8500 रुपए और उसके बाद 6 लाख रुपए गायब हो गए। पुलिस ने धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता के बोल
डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी है।
एसपी मोहित चावला के बोल
एसपी मोहित चावला ने कहा कि साइबर क्राइम के मामलों में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। कुछ मामले हल भी हुए हैं।

