पत्थर, बिस्तर और रेहड़ी लगाकर शिमला-धर्मशाला हाईवे को फिर किया बाधित, जानें क्या है वजह

--Advertisement--

राजनकांत का कहना है कि निशानदेही में हाईवे की आठ बिस्वा भूमि उसकी माता के नाम निकली है। इसका उसे आज तक मुआवजा नहीं मिला है। 

हिमखबर डेस्क

शिमला-धर्मशाला हाईवे को मंगरोट के पास एक बार फिर बिस्तर, रेहड़ी और पत्थर लगाकर बाधित किया है। हाईवे की भूमि पर दावा करने वाले राजनकांत ने मंगलवार सुबह एक लेन को बंद कर दिया।

राजनकांत का कहना है कि निशानदेही में हाईवे की आठ बिस्वा भूमि उसकी माता के नाम निकली है। इसका उसे आज तक मुआवजा नहीं मिला है।

उसने बताया कि प्रशासन ने उसे भूमि वापस करने को कहा था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। बता, विवाद को एक साल से अधिक समय हो चुका है। अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है।

इस मामले को लेकर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि व्यक्ति को 133 का नोटिस जारी हुआ है। इसके उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने की गई निशानदेही को चुनौती दी है। मामला एसडीएम न्यायालय में है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...